, , ,

डीआईजी सुनील कुमार जैन ने वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली, बाजार में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा को मजबूत की दिशा मे बडा कदम व्यापारियों से की चर्चा।

दतिया। पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में 26 नवम्बर को चम्बल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन ने जिला स्तरीय वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पिछले तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों की थानावार और अनुभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। अपराधों के निकाल, लंबित प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, न्यायालयीन चालान, वांछित एवं फरार…

1 minute

Read Time

दतिया। पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में 26 नवम्बर को चम्बल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन ने जिला स्तरीय वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में पिछले तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों की थानावार और अनुभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। अपराधों के निकाल, लंबित प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, न्यायालयीन चालान, वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जघन्य अपराधों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला एवं नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में कठोर कार्रवाई, लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, आदतन अपराधियों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कदम और एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने, सायंकालीन भ्रमण को सक्रिय बनाने तथा वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने न्यायालयीन कार्यवाही और अभियोजन प्रणाली को सुचारू रखने संबंधी दिशा-निर्देश थाना प्रभारियों को प्रदान किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद डीआईजी सुनील कुमार जैन ने शहर के मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया। कई वर्षों बाद किसी डीआईजी के इस तरह के औचक निरीक्षण से व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।

डीआईजी ने दुकानों पर रुककर व्यापारियों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

दतिया कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया उनके साथ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed