दिलीप भिलाला को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष पचोर
पचोर। आज माँ दयालु मंदिर, पचोर में जिला कोर कमेटी के निर्देशानुसार
भील-भिलाला समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, समाज की गतिविधियों को मजबूत करने तथा विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्य राम भील मामा, देवेंद्र सिंह भिलाला, मुकेश पंडा एवं मिथुन
भिलाला, सुरेश माबल सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समाज को संगठित करने, आपसी एकता बढ़ाने तथा सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दिलीप
भिलाला को भील-भिलाला समाज का ब्लॉक अध्यक्ष पचोर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप भिलाला को समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि वे समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।बैठक में आगामी समय में समाज की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा
सामाजिक कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर कुमेर सिंह, दिनेश भिलाला, संतोष भिलाला, अनिल भिलाला, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।