रिपोर्टर पवन परमार जिला देवास
सोनकच्छ। सोमवार देर रात्रि नगर के संगम गार्डन में चल रहे चौधरी परिवार के विवाह समारोह में कार का कांच तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। करीब 1 घंटे से अधिक समय चले विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाते हुए मारपीट की जिससे समारोह में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सोनू पिता सजन चौधरी ने धर्मेन्द्र चौधरी, जीजा नरबत सिंह, भाई कोकसिंह चौधरी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह गोकुलसिंह चौधरी निवासी गढी सोनकच्छ के लड़के की शादी में संगम गार्डन में आए थे। राजेन्द्र चौधरी, भीमसिंह, ईश्वर, गोपाल, बंटी, प्रभु, विजय निवासी ओड़ यह लोग भी शादी में आए हुए थे।
वह लोग शादी में थे तभी राजेन्द्र चौधरी आया और बोला कि तूने मेरी कार का कांच फोड़ा है। जब फरियादी ने मना किया कि उसने कांच नही फोड़ा है तो राजेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। भीमसिंह ने डंडे और ईश्वर ने बेल्ट से मारपीट की, जिससे फरियादी को पीठ पर चोट लगी।
फरियादी के बड़े पापा का लड़का धर्मेन्द्र बीच-बचाव करने लगा तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। भीम सिंह ने उसको भी डंडे मारे जिससे उसे सिर में चोट लगी और खून निकला। मारपीट मे धर्मेन्द्र को होठ, पीठ, कंधे पर चोट लगी। पुलिस ने सोनू चौधरी की रिपोर्ट पर 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दूसरे पक्ष के राजेंद्र पिता सावंत चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह शादी समारोह मे संगम गार्डन सोनकच्छ आया था।
वहीं एक ट्राले पर नृत्यकियों द्वारा नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। सोनू ट्राले पर चढ गया, जिसको लोगों ने नीचे उतारा तो सोनु ने गुस्से में आकर पार्किंग में खड़ी मारुति ब्रेजा कार के सामने के कांच पर मुक्का मारा, जिससे उसके हाथ में पहने कड़े से कार का कांच डेमेज हो गया। उसने सोनू से कहा कि तूने कांच क्यों फोड़ा तो सोनू का साथी धर्मेन्द्र भी वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इधर फिर गांव ओड़ में मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ, चले लाठी-डंडे और तलवार पाईप, जिसमे करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये। घायलों में महिलाएं भी शामिल है।
पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्जपुलिस ने फरियादी गोविंद चौधरी की रिपोर्ट पर से राजेंद्र चौधरी, प्रभु चौधरी, अंतरसिंह चौधरी, अनिल चौधरी, भीम सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह चौधरी, गोपाल चौधरी, जसमत चौधरी व नीरज चौधरी पर बलवे का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने मामले में क्रॉस दर्ज करते फरियादी विजेन्द्र कमल सिंह चौधरी की रिपोर्ट पर से आरोपी सजन सिंह चौधरी निवासी गंजपुरा, हेमराज चौधरी, कोकसिंह चौधरी, जीवन उर्फ बाबू चौधरी ओड़, नेपालसिंह चौधरी नरवर झाला, गोविंद चौधरी, तुषार चौधरी ओड़, धर्मेन्द्र चौधरी गंजपुरा, सोनू चौधरी गंजपुरा पर भी बलवे का प्रकरण दर्ज किया गया है।













