राजगढ़ 20 मई, 2026
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी), भोपाल द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मास्टर वालंटियर्स की भूमिका, नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के बेहतर संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय विभाग भोपाल के डॉ. अतुल कुमार रायजादा, वाल्मी से श्री नीरज बादिल एवं श्रीमती संगीता त्रिपालिया एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति बगबैया तथा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नशे से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, बिना नशे के जीवन के महत्व को बताया गया एवं इसे जमीनी स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मास्टर वालंटियर्स को सशक्त बनाकर नशा मुक्ति को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना रहा।















