, ,

डोलेक्स एग्रोटेक शुगर मिल का भव्य शुभारंभ– कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटा

अंधेर नगरी/दतिया । जिले के एरेई ग्राम में स्थित डोलेक्स एग्रो लिमिटेड शुगर मिल का औपचारिक शुभारंभ आज एक गरिमापूर्ण समारोह के साथ किया गया। दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखडे और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं डी डी ए राजीव बशिष्ट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मिल का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी/दतिया । जिले के एरेई ग्राम में स्थित डोलेक्स एग्रो लिमिटेड शुगर मिल का औपचारिक शुभारंभ आज एक गरिमापूर्ण समारोह के साथ किया गया। दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखडे और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं डी डी ए राजीव बशिष्ट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मिल का शुभारंभ किया।

समारोह की शुरुआत में कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने कहा, “इस शुगर मिल के शुरू होने से स्थानीय गन्ना किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।” उन्होंने आगे कहा कि मिल के संचालन से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “शुगर मिल का शुभारंभ न केवल किसानों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा।

हम मिल प्रबंधन के साथ मिलकर इस विकास को निरंतर समर्थन देंगे। ”उद्घाटन समारोह में मिल के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इनमें डोलेक्स एग्रो लिमिटेड के निदेशक अनीश खान, डी डी ए राजीव बशिष्ट, यूनिट हेड अमित कुमार राठी, उप‑महाप्रबंधक (गन्ना) अरुण कुमार गुर्जर, कुलदीप पूनिया, विनोद कुमार सिंह, हामिद खान, ज़हीर मोहम्मद, रहीम काज़ी तथा बड़ी संख्या में गन्ना किसान उपस्थित थे। सभी ने मिल के भविष्य को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इस परियोजना के सफल संचालन की कामना की।

डॉलेक्स एग्रोटेक शुगर मिल के प्रबंधन ने बताया कि इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग पाँच लाख टन गन्ने का प्रसंस्करण किया जाएगा, जिससे आसपास के किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मिल के संचालन से स्थानीय स्तर पर गन्ने की खरीद में पारदर्शिता आएगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने मिल के विकास की कामना की और भविष्य में इस उद्योग के विस्तार की आशा व्यक्त की। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मिल के प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक प्रयासों से दतिया का समग्र विकास संभव होगा। शुगर फैक्ट्री पहुंचने पर दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का सोल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed