, , ,

सिंघम थाना प्रभारी राठौड की सख्ती से बनास नदी से अवैध बजरी खनन पर पूर्णतया लगा अंकुश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-कस्बे के निकट से निकल रही बनास नदी में अवैध बजरी खनन पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है l जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ के कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी राठौड ने बजरी खनन पर अंकुश लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-कस्बे के निकट से निकल रही बनास नदी में अवैध बजरी खनन पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है l जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ के कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी राठौड ने बजरी खनन पर अंकुश लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जिनका असर देखने को मिल रहा है l

जनवरी माह में थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड के कार्यभार संभालने के बाद बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए नदी क्षेत्र के इलाके एवं पेड़ों पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती करके अवैध खनन को पूर्णतया बंद कर दिया गया है l वहीं क्षेत्र के घाटारानी माताजी रावत खेड़ा रघुनाथ पुरा, जालमपुरा चौराहे, पर दिन-रात पुलिस की तैनाती रहती है जिससे कोई भी माफिया बनास नदी से अवैध बजरी भर कर ले जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

थाना प्रभारी राठौर की सख्ती के आगे बजरी माफिया निढाल होकर बेबस हो गए हैं।थाना प्रभारी राठौड ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए कई ट्रैक्टर ट्रॉली टिप्पर एवं ट्रेलर को अवैध बजरी खनन करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करते हुए बजरी की गाड़ियों को एस्कॉर्ट करने वाले वाहन एवं उनमें सवार बजरी माफिया को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा जिससे कई वर्षों से अवैध बजरी खनन कर रहे बजरी माफिया भूमिगत हो गए तो कई माफियाओं ने शहर छोड़ दिया।

थाना प्रभारी राठौड के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में बजरी खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित कस्बे में कई निर्माण कार्य ठप पड़े हुए हैं। थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इलाके में अवैध बजरी खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई माफिया सख्ती के बावजूद बनास नदी से अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने की हिम्मत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा पुलिस की सख्ती के बाद बनास नदी से अभी बजरी खनन पूर्णतया बंद है

अवैध बजरी खनन पर दिन रात थाना प्रभारी राठौड व पुलिस की पैनी नजर रहती है जिससे माफिया बजरी खनन करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध बजरी खनन पर पूर्णतया सख्ती रहेगी एवं जगह-जगह पुलिस की तैनाती रहेगी अवैध खनन पर नजर रखने के लिए थाना प्रभारी राठौड स्वयं रात्रि के समय गस्त पर रहते हैं जिससे माफिया भूमिगत नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी अवैध खनन पर कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed