, ,

2 बीघा में 8 लाख की कमाई : युवा किसान राकेश यादव की तरबूज खेती बनी मिसाल

अंधेर नगरी आगर मालवा, 22 मार्च। आगर मालवा जिले के ग्राम महुडिया आगर के शिक्षित युवा किसान श्री राकेश यादव ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। उद्यानिकी विभाग आगर मालवा के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी 2 बीघा भूमि पर पीले एवं लाल तरबूज की उन्नत खेती कर…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर मालवा, 22 मार्च। आगर मालवा जिले के ग्राम महुडिया आगर के शिक्षित युवा किसान श्री राकेश यादव ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है।

उद्यानिकी विभाग आगर मालवा के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी 2 बीघा भूमि पर पीले एवं लाल तरबूज की उन्नत खेती कर सफलता की नई कहानी लिखी है। राकेश यादव द्वारा मल्चिंग तकनीक, क्रॉप कवर, ड्रिप इरिगेशन प्रणाली तथा कीट नियंत्रण हेतु ट्रैप जैसी आधुनिक विधियों का उपयोग किया गया। इन वैज्ञानिक तरीकों से फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई, पानी की बचत हुई तथा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

वर्तमान में उनके खेतों में तरबूज की तुड़ाई शुरू हो चुकी है। अनुमानित रूप से 2 बीघा भूमि से लगभग 400 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की संभावना है, जिससे करीब 8 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है। राकेश यादव अपनी उपज को इंदौर एवं भोपाल के बड़े बाजारों तक पहुंचाकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर रहे हैं।राकेश यादव का कहना है कि उन्नत तकनीकों और उद्यानिकी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने करेले की खेती से अच्छा लाभ अर्जित किया था।

अब वे उद्यानिकी विभाग की अनुदान योजना का लाभ लेकर पीली एग्जॉटिक जुकिनी की खेती प्रारंभ करने की तैयारी कर रहे हैं।यह सफलता कहानी क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

उद्यानिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि भूमि के एक हिस्से में आधुनिक तकनीकों के साथ उद्यानिकी फसलों का उत्पादन करें और खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed