भांडेर रोड नई जेल के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन की नाक के नीचे बन रही दुकानें

IMG-20260811-WA0069

दतिया। भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास बेशकीमती शासकीय जमीन पर एक बार फिर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर दुकानें बनाकर कब्जा किया जा रहा है और प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम निर्माण कार्य जारी है।रोड किनारे स्थित लाखों रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।

इससे सवाल उठ रहा है कि आखिर अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं…?खास बात यह है कि इसी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला पहले भी सामने आ चुका है। अप्रैल 2026 में तहसीलदार द्वारा करीब 13 बीघा शासकीय जमीन पर कब्जे की जानकारी देते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने और बेदखली की कार्रवाई की बात कही गई थी।

अब मौके पर दुकानें बनाकर किए जा रहे कथित अतिक्रमण ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही…?सबसे बड़ा

सवाल—सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन कब करेगा कार्रवाई….?स्थानीय लोगों की मांग है कि राजस्व विभाग मौके की तत्काल जांच कर शासकीय भूमि की नाप-जोख कराए और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाकर सरकारी जमीन को सुरक्षित किया जाए।

About The Author