शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-उमेद सागर चौराहे पर को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान महेंद्र पिता महावीर कहार, निवासी गाडरी खेड़ा, शाहपुरा के रूप में हुई है।
घायल को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।















