अपराध (क्राइम ) मध्यप्रदेश रोजगार

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

भांडेर में मंगल वाटिका से 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त।

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देशन एवं भांडेर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनाली राजपूत के नेतृत्व में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा भांडेर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग के जांच दल के पंकज करोरिया (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, भांडेर) द्वारा मंगल वाटिका, चिरगांव रोड, भांडेर (जिला दतिया) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वाटिका की रसोई में 29 घरेलू गैस सिलेंडर प्रज्ज्वलित अवस्था में उपयोग होते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया। मौके पर उपस्थित रसोइया सुरेश कुशवाहा ने बताया कि उक्त सिलेंडर वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अब्दुल कादिर, पिता नूर मोहम्मद, निवासी भांडेर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

जांच के दौरान अब्दुल कादिर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जिम्मेदारी स्वीकार की। जांच के समय आरोपी द्वारा सहयोग नहीं किया गया, जिस पर पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई पूर्ण की गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है।

About The Author