डोली ग्यारस पर निकले भगवान के बैवान, जगह-जगह हुआ स्वागत बैवान के नीचे से हाथ जोड़कर निकले श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

IMG-20260923-WA0009

पचोर। डोली ग्यारस के पावन अवसर पर शुक्रवार को पचोर नगर में भगवान के बैवान श्रद्धा और आस्था के साथ निकाले गए। बैवान की शुरुआत पुरानी पचोर स्थित छिपा मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े।

बैवान के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह आमजन ने श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान के बैवान का स्वागत कर पुष्प अर्पित किए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार बैवान के नीचे से हाथ जोड़कर निकलने की परंपरा भी निभाई गई। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ बैवान के नीचे से निकले और भगवान से सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे नगर में बैवान के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की आस्था और उमड़े जनसमूह से नगर का माहौल पूरी तरह धर्ममय नजर आया।

About The Author