सुप्रीम फाउंडेशन जसवंत नागौर द्वारा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत
विद्यालय पंडेर में कक्षा 1-5 तक के बच्चों को नोटबुक वितरित की गई
शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है, और प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 1 से 5) तो बच्चे के भविष्य की नींव होती है
।इस ट्रस्ट ने आज नन्हे-मुन्ने बच्चों को निशुल्क कॉपियां वितरित करके सिर्फ कागज़ के पन्ने नहीं बांटे हैं, बल्कि इन बच्चों के सुनहरे भविष्य को लिखने की कलम और हौसला दिया है। निस्वार्थ भाव से समाज को आगे बढ़ाने के इस पावन प्रयास के लिए विद्यालय परिवार ट्रस्ट का हृदय से आभार और सम्मान व्यक्त करता है।
आपके इस नेक कार्य से कई घरों में शिक्षा का उजियारा फैलेगा।”कक्षा 1 से 5 तक के ये मासूम बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इन बच्चों के हाथों में दी गई ये कॉपियां, इनके सपनों को नई उड़ान देंगी
“जो बांटते हैं खुशियां और ज्ञान का उजियारा,उन्हीं के कर्मों से चमकता है यह जग साराशिक्षा की इस अलख को जो आपने जगाया है,इस नेक काम से आपने ईश्वर का रूप दिखाया है।”नन्हे कदमों को हौसला और किताबों का साथ मिल गयाआपकी इस उदारता से हर मासूम का चेहरा खिल गया