, ,

मंदसौर। भीम आर्मी के नवनियुक्त मंदसौर जिलाध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी का गरोठ में भव्य स्वागत

सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर गरोठ। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नवनियुक्त मंदसौर जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी जी के प्रथम नगर आगमन पर आज गरोठ बस स्टैंड पर साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरोठ पहुंचे मंगलेश सूर्यवंशी का गरोठ बस…

1 minute

Read Time

सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर

गरोठ। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नवनियुक्त मंदसौर जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी जी के प्रथम नगर आगमन पर आज गरोठ बस स्टैंड पर साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरोठ पहुंचे मंगलेश सूर्यवंशी का गरोठ बस स्टैंड पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान गरोठ और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगठन के साथी और समर्थक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं का जताया आभारभीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी साथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंगलेश सूर्यवंशी जी के नेतृत्व में मंदसौर जिले में संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी और शोषित व वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed