रिजर्व पुलिस लाइन, में प्रस्तावित दो G+8 मंजिला भवनों का भूमि पूजन सम्पन्न
कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के बेहतर आवास एवं आधुनिक सुविधाओं की दृष्टि से प्रस्तावित दो G+8 मंजिला भवनों का निर्माण कार्य आरंभ करने हेतु पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर केशव कुमार द्वारा समस्त विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस प्रकार नए भवनों के निर्माण से पुलिस लाइन में रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।