, , , ,

राजस्थान। हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने शुरू किया तेजस उत्सव परिंडा बांधने और पशु पक्षियों को बचाने की लिए ली शपथ

शिक्षा मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष मदन दिलावर का जन्म दिवस मनाया स्काउट छात्रों और स्काउट दल का लक्ष्य शहर के प्रमुख विद्यालयों में बांधदेंगे परिंडे शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-हिंदुस्तान स्काउट राजस्थान राज्य द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में संचालित स्काउट-गाइड दल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिवस ‘तेजस उत्सव’…

2 minutes

Read Time

शिक्षा मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष मदन दिलावर का जन्म दिवस मनाया

स्काउट छात्रों और स्काउट दल का लक्ष्य शहर के प्रमुख विद्यालयों में बांधदेंगे परिंडे

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-हिंदुस्तान स्काउट राजस्थान राज्य द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में संचालित स्काउट-गाइड दल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिवस ‘तेजस उत्सव’ के रूप में मनाया।

इस अवसर पर सिंधु नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग के प्राथमिक स्तर स्कूल में परिंडे बांधकर ‘जीव दया, पक्षी बचाओ’ का संदेश दिया गया।

स्काउट मास्टर प्रभारी पवन बावरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट-गाइड द्वारा शिक्षा मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट के प्रदेश अध्यक्ष मदन दिलावर का जन्मदिवस राजेंद्र मार्ग स्कूल में मनाया गया। इस दौरान सभी स्काउट छात्रों ने ‘जीव दया, पक्षी बचाओ’ के नारे के साथ शपथ ली और परिंडों में नियमित दाना-पानी डालने की प्रतिज्ञा ली।

इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब एवं स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टांक और संजय राठी ने छात्रों को जीव दया एवं पशु-पक्षियों की रक्षा पर जोर देने का संदेश दिया।

टांक ने कहा कि स्काउट का पहला कर्तव्य जीव-जंतुओं की रक्षा करना है। इसलिए स्काउट-गाइड को पशु-पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी के रूप में भी जाना जाता है। स्काउट की यह प्रणिति है कि वह हमेशा देश सेवा और समाज सेवा में अग्रणी रहता है।

टांक ने आश्वासन दिया कि स्काउट-गाइड ट्रेनिंग सेंटर के लिए वे जल्द ही विधायक महोदय से मिलकर निवेदन करेंगे और सभी स्कूलों में स्काउट गतिविधियों का संचालन कर बालचर निर्माण में भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र गहलोत ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। गहलोत ने अपने स्कूल समय को याद करते हुए स्काउट गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने नियमों और अनुशासन की जानकारी दी और कहा कि आपदा के समय स्काउट-गाइड हमेशा पहली पंक्ति में खड़े रहते हैं। राष्ट्र सेवा और समाज सेवा में स्काउट-गाइड की भूमिका प्रमुख होती है।

हिंदुस्तान स्काउट के जिला प्रभारी मोहन लाल महरिया ने बताया कि स्काउट-गाइड द्वारा आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इस आयोजन को ‘तेजस’ नाम दिया गया है। एक माह के इस महाअभियान में सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सहयोग मिल रहा है, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह अभियान छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों तक भी पहुंचे, ताकि वे भी अपने घर से पक्षी बचाने की प्रेरणा लें। इससे संस्कार और ज्ञान की उत्पत्ति होगी और बच्चे बहुत कुछ सीखेंगे।

इस अवसर पर रामचंद्र मूंदड़ा, राजेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह चौधरी, सत्येंद्र माली, घुमान जैन, राजवीर सिंह खंगारोत, राजवीर सिंह चुंडावत, अंकित शाह, राजेश माली आदि का सहयोग रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed