, , ,

उत्तरप्रदेश। मथुरा पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, द्वारकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में किए दर्शन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। मथुरा-नंद किशोर यादव ने मथुरा पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति, अमन और तरक्की की कामना की। राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कहा कि मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पूरे देश को…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। मथुरा-नंद किशोर यादव ने मथुरा पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति, अमन और तरक्की की कामना की।

राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कहा कि मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पूरे देश को जोड़ने का काम करती है।

उन्होंने दर्शन के दौरान आध्यात्मिक अनुभूति होने की बात कही और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने मथुरा में चल रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

साथ ही कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि एकता और संस्कृति भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

इसके बाद राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह पहुंचे। वहां विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कुलपति ने नागालैंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र से राज्यपाल के लंबे जुड़ाव और उनके योगदान की जानकारी दी।

बैठक में ग्रामीण विकास, पशुपालन और अनुसंधान से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed