27 हजार रूपये से अधिक की अवैध पेट्रोल जप्त।

IMG-20251011-WA0043

दतिया। 11/अक्टूबर/2025 कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देशानुसार एसडीएम दतिया संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में तहसीलदार दतिया अजय झां, नापतौल निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश जाटव द्वारा दतिया शहर में विभिन्न स्थानों, दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री पाई गई।

जिन तीन दुकानों से 27 हजार 499 रूपये की अवैध 257 लीटर पेट्रोल जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई उनमें श्री जय अम्बे दुकान विक्की यादव तलैया मोहल्ला से 1284 रूपये की 12 लीटर पेट्रोल, गोविन्द जी पशु आहार भण्ड़ार भाण्ड़ेर रोड़ से 3745 रूपये की 35 लीटर पेट्रोल और जगपाल सिंह ध्वारी दुकान भाण्ड़ेर रोड़ से 22470 रूपये की 210 लीटर पेट्रोल जप्त की गई।

About The Author