रिछरा फाटक रिंग रोड पर अवैध पत्थर बिक्री, नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व को लाखों की हानि।

दतिया। रिछरा फाटक रिंग रोड मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही के चलते राजस्व को लाखों रुपये की हानि हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर स्थित एक प्राचीन संरचना/चट्टान को कुछ समय पूर्व प्रशासन द्वारा तोड़ा गया था, लेकिन किसी कारणवश कार्य अधूरा रह गया। कार्य रुकने के बाद मौके…

1 minute

Read Time

दतिया। रिछरा फाटक रिंग रोड मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही के चलते राजस्व को लाखों रुपये की हानि हो रही है।

जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर स्थित एक प्राचीन संरचना/चट्टान को कुछ समय पूर्व प्रशासन द्वारा तोड़ा गया था, लेकिन किसी कारणवश कार्य अधूरा रह गया। कार्य रुकने के बाद मौके पर बड़ी-बड़ी चट्टानें पड़ी हुई हैं,

जिन्हें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडे बनाकर तोड़ा जा रहा है और अवैध रूप से बेचा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला प्रशासन की जानकारी और निगरानी में होने की चर्चा स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि इन चट्टानों की विधिवत नीलामी या सुरक्षित निपटान किया जाता, तो नगर पालिका को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो सकता था।

लेकिन अवैध कटाई और बिक्री के कारण सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे या फिर यह अवैध गतिविधि यूं ही जारी रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed