नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत जीरापुर पुलिस ने किया जागरूक
पवन कुमार जाटव जीरापुर (राजगढ़)
राजगढ़ पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS)के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार प्रभावी जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी जीरापुर हुकुमसिंह मीणा एंव एस आई अरुण जाट द्वारा नगर परिषद जीरापुर के सभाग्रह में परिषद के अधिकारी/कर्मचारी, स्टाफ, पार्षदगण, प्रतिनिधिगण को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।अभियान के दौरान थाना प्रभारी हुकुमसिंह मीणा एवं एस आई अरुण जाट ने सभी कार्यालयीन स्टाफ, पार्षदगण, प्रतिनिधिगण व आमजन को
शराब, गांजा, अफीम, स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
ततपश्चात सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।*जीरापुर पुलिस
आमजन से अपील करती है कि स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग दें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा सेवन संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देकर एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
जीरापुर पुलिस की यह पहल नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की और एक सराहनीय कदम मानी जा रही है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए जरूरी बताया।
इस मौके पर थाना प्रभारी जीरापुर हुकुमसिंह मीणा, एस आई अरुण जाट, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष जीरापुर लाखनसिंह तोमर, भंडावद मंडल अध्यक्ष गजराजसिंह सोनगिरा, मंडल महामंत्री रमेशचंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री भंडावद शिवराज सिंह चौहान, पार्षद कमल झावा एंव नगर परिषद अधिकारी/कर्मचारी एंव स्टाफ मौजूद रहा।