कांटाफोड पुलिस ने किया नौ माह पहले हुई बिजवाड वेयर हाउस पर चोरी का खुलासा।

पवन परमार जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास/कन्नौद। थाना कांटाफोड क्षेत्र अंतर्गत फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि मै ग्राम बिजवाड रहता हूं तथा खेती करता हूं घर के पास ही वेयर हाउस है। दिनांक 25/12/2024 को वेयर हाउस से सोयाबीन की चार बोरियां प्रत्येक 50-50 ‍किलो की रात को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर…

2 minutes

Read Time

पवन परमार जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास/कन्नौद। थाना कांटाफोड क्षेत्र अंतर्गत फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि मै ग्राम बिजवाड रहता हूं तथा खेती करता हूं घर के पास ही वेयर हाउस है।

दिनांक 25/12/2024 को वेयर हाउस से सोयाबीन की चार बोरियां प्रत्येक 50-50 ‍किलो की रात को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 396/2024 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए

पुलिस अधीक्षक महोदय देवास पुनीत गहलोद द्वारा आरोपीयों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी बागली सुश्री श्रृष्टी भार्गव के नेतृत्व में द्वारा निर्देश थाना प्रभारी कांटाफोड श्रीमती सुरेखा निमोदा द्वारा टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास बिजवाड एवं कन्नौद तरफ स्थित घटना दिनांक के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा एक पिकअप वाहन संदिगध होना पाया गया जिसके साथ उक्त संदिग्ध वाहन के नंबर MP11ZH 2944 के संबंध में जानकारी प्राप्त कर वाहन मालिक के संबंध में मोबाईल नंबर आदि की जानकारी प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर

वाहन मालिक आरोपी राहुल पिता मोती तंवर उम्र 25 साल निवासी राजगढ़ जिला धार से पूछताछ करते अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर वेयर हाउस से चोरी करना बताया गया।उक्त आरोपी राहुल को राजगढ़ जिला धार से पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो

पिकअप वाहन, कीमती 06 लाख का जप्त किया गया। उक्त आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। तथा थाना कांटाफोड़ के अन्य चोरी के प्रकरण में फरार

आरोपी गणेश पिता रमेश निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कांटाफोड निरीक्षक सुरेखा निमोदा, उनि अजय डोड (चौकी बिजवाड़), प्रआर शिव कुमार, आर दिलीप बैडवाल, समशेर की सराहनीय भूमिका रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed