,

थाना कोतवाली पुलिस ने कल्लू कुशवाहा हत्याकाण्ड में फरार 5-5 हजार के 2 इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार।

दतिया। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 31.03.26 को समय करीबन 08.30 बजे कल्लू कुशवाहा पुत्र मदन कुशवाहा निवासी सेवढा चुंगी निदान का कुआं दतिया को आरोपी छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण बाल्मीकि व साहब सिंह यादव ने घेर कर पुरानी रंजिश पर से कट्टे से जान से मारने की नियत से गोली…

1 minute

Read Time

दतिया। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 31.03.26 को समय करीबन 08.30 बजे कल्लू कुशवाहा पुत्र मदन कुशवाहा निवासी सेवढा चुंगी निदान का कुआं दतिया को आरोपी छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण बाल्मीकि व साहब सिंह यादव ने घेर कर पुरानी रंजिश पर से कट्टे से जान से मारने की नियत से गोली मारी जो कल्लू कुशवाहा के सिर में व दाहिने कंधे में लगी जिससे मौके पर कल्लू की मृत्यु हो गयी।

तत्काल सभी आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 139/26 धारा 103(1), 296(बी), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्ग दर्शन में उक्त प्रकरण में फरार सभी आरोपीजनों के गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया व मुखबिरों को एक्टीवेट कर आरोपियो के ठिकानो पर दबिस दी गई।

बाद मुखबिर व तकनीक साक्ष्य के आधार पर आरोपी 1. उमेश पिता गणेश कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी सेवढ़ा चुंगी दतिया 2. प्रवीण पुत्र कैलाश वाल्मीक निवासी रिछरा फाटक दतिया को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी उमेश कुशवाहा से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई है।

बाद आरोपीगण का जेआर तैयार कर माननीय न्यायालय दतिया पेश किया गया जहां से आरोपीगण को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, आर 698 रविन्द्र यादव, आर 765 आनंद तोमर,

आर 695 गोविन्द भदौरिया, आर 368 अरविन्द रावत, आर 298 रविन्द्र यादव, आर 778 देवेश शर्मा,आर 435 भरत रावत, आर. 411 वीरेन्द्र सायबर सेल, आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed