,

राजगढ़। 16 मई से 10 दिवस तक जिले के ग्रामों में पहुंचेगा कृषि रथ

“कृषि वर्ष 2026” अंतर्गत कृषि रथ संचालन हेतु कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश राजगढ़ 15 मई, 2026 मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि..

2 minutes

Read Time

“कृषि वर्ष 2026” अंतर्गत कृषि रथ संचालन हेतु कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश

राजगढ़ 15 मई, 2026

मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार “कृषि वर्ष 2026” के अंतर्गत जिले में खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए 16 मई, 2026 से 10 दिवस तक “कृषि रथ” का संचालन किया जाएगा। उक्त संबंध में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कृषि रथ का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाना है, जिससे किसान खरीफ फसलों की बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि रथ प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा किसानों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि रथ के माध्यम से ई-टोकन व्यवस्था, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल विविधीकरण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, पराली प्रबंधन एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कृषि रथ के साथ तकनीकी दल भी मौजूद रहेगा। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील कृषक शामिल रहेंगे।यह दल किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विकासखंड में कृषि रथ प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा कार्यक्रम के पूर्व संबंधित ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही कृषि रथ संचालन की दैनिक मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शासन के निर्देशानुसार कृषि रथ कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed