,

राजस्थान। बारहठ महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की अंतिम तिथि

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय महाविद्यालय फूलिया कलां एवं राजकीय महाविद्यालय कोटड़ी में शैक्षणिक सत्र..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शाहपुरा, राजकीय महाविद्यालय फूलिया कलां एवं राजकीय महाविद्यालय कोटड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ई-मित्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22.05.2026 है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने का आग्रह किया है। प्रवेश नोडल अधिकारी धर्मनारायण वैष्णव ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी महाविद्यालय के सूचना पट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed