lपचोर। आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के बलिदान दिवस पर सेवा श्रम अभियान के अंतर्गत बगीची मंदिर, खटीक मोहल्ला पचोर में बावड़ी की साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ जल, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि ये विषय केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि एक ओर शासन द्वारा गंगा जल संवर्धन, वाटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार गिरता जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है।
सेवा श्रम अभियान के तहत किया गया यह श्रमदान केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि जनजागरण एवं व्यवस्था के प्रति शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक भी रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाना, युवाओं को स्वस्थ वातावरण देना एवं समाज में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अजजा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला, जिला सचिव मुकेश मेघवाल, सेवादल जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, महेश मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष बनवारीलाल मालवीय, विजय मालवीय, शहर अध्यक्ष, अमित बंसल, पार्षद प्रतिनिधि एवं व्यवस्थापक अमन मुदेरिया, शुभम शर्मा, गिरिराज रजक, अभिषेक जाट, सुनील राजपूत, हेमन्त शर्मा, आकाश कुशवाह, जय परिहार, शुभम सेन, रवि कुशवाह, सोनू वर्मा एवं दीपक कुशवाह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्य योजना का क्रियान्वयन सेवादल नगर अध्यक्ष सुनील कुमार नागर एवं प्रणय यादव के मार्गदर्शन में किया गया।















