लायंस क्लब पचोर ने चलया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

IMG-20260819-WA0018

पचोर। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरस्वती ज्ञान मंदिर, संस्कार ऐडमी,

ज्ञानस्थली, शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। सरस्वती ज्ञान मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा “नशा नाश है” विषय पर नुक्कड़ सभा प्रस्तुत

कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोंड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल मालवीय, लायंस क्लब अध्यक्ष अशफाक अंसारी, डॉ. धर्मेंद्र भदौरिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम के स्टाफ, गायत्री परिवार के सदस्य, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी

संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान ने नगरवासियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया।

About The Author