विद्यालय व उपस्वास्थ्य केंद्र बावई के सामने शराब की दुकान। ABVP द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया।

जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास सोनकच्छ। ग्राम बावई शासकीय विद्यालय के ठीक सामने एक शराब की दुकान प्रतिदिन संचालित हो रही है। इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा नगर में रेली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि जो बावई में शासकीय विद्यालय है उसमें…

2 minutes

Read Time

जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास सोनकच्छ।

ग्राम बावई शासकीय विद्यालय के ठीक सामने एक शराब की दुकान प्रतिदिन संचालित हो रही है। इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा नगर में रेली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि जो बावई में शासकीय विद्यालय है उसमें देखने में आया है कि शराब दुकान जो ठीक विद्यालय के सामने है।

वहां से लोग शराब खरिदकर विद्यालय परिसर के अन्दर शराब का सेवन करते है एवं शराब की खाली बातले एवं कचरा विद्यालय के अन्दर करके जाते है। बावई का यह विद्यालय पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक संचालित हो रहा है जिसमें कि शिक्षको की अनियमितता रहती है एवं विद्यालय जो शिक्षा का मन्दिर कहलाता है उसे लोग शराब पीकर गंदा कर रहे है।

ऐसे असामाजिक तत्व हर आये दिन विद्यालय में बेठकर शराब का सेवन कर रहे है एवं विद्यालय के अन्दर गंदगी फैला रहे है। उन्हें पकडकर जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही की जायें एवं विद्यालय व उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने जो शराब की दुकान संचालित हो रही है।

उसे जल्द से जल्द वहा से हटवा कर बन्द किया जाये। इन असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर की शासकीय सम्पत्ति को नुकशान पहुंचाया है, जेसै कि विद्यार्थियों के पानी पिने के लिये जो नल लगाये गये थे, उन्हे तोड दिया गया व विद्यालय में जो लोहे के दरवाजे लगे हुवे है उन्हे उखाड दिया गया।

जिन भी असामाजिक तत्वों ने शासकीय विद्यालय की सम्पत्ती को नुकशान पहुंचाया है। उन्हें पकडकर उन पर जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही कि जायें एंव विद्यार्थियों एवं विद्यालय की असामाजिक तत्वों से सुरक्षा हेतु जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही हो। जल्द से जल्द शराब की दुकान को बन्द कराया जावें।

बावई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की एवं विद्यालय की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल प्रभावित कार्यवाही हो। वही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन किये जायेंगे जिसकी सम्पुर्ण जवाबदारी एवं जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed