, , , ,

दतिया। स्वस्थ व निरोगी जीवन जीने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं- कलेक्टर

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की जिला इकाई द्वारा आयोजित 25 दिवसीय निःशुल्क सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन निःशुल्क योग कक्षा स्थाई रूप से जारी रहेगी। दतिया। प्रत्येक प्राणी की मूल चाहना सुख है और सुखों से सर्वोपरि है शारीरिक स्वास्थ्य। हमारे यहां कहा भी जाता है पहला सुख निरोगी काया। यदि शरीर को निरोग…

2 minutes

Read Time

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की जिला इकाई द्वारा आयोजित 25 दिवसीय निःशुल्क सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन निःशुल्क योग कक्षा स्थाई रूप से जारी रहेगी। दतिया। प्रत्येक प्राणी की मूल चाहना सुख है और सुखों से सर्वोपरि है शारीरिक स्वास्थ्य। हमारे यहां कहा भी जाता है पहला सुख निरोगी काया।

यदि शरीर को निरोग रखना है तो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।उक्त विचार कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पतंजलि जिला योग समिति द्वारा संचालित 25 दिवसीय निःशुल्क सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रायः 55 वर्ष की उम्र होने पर लोगों को स्वास्थ्य की चिंता सताने लगती है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो हमैं प्रारम्भ से ही अपने आहार-विहार और संयमित दिनचर्या पर ध्यान देना होगा। इसके पूर्व उन्होंने योग ऋषि स्वामी रामदेव के चित्र पर तिलक और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा शिविरार्थी संध्या गुप्ता, अनीता चउदा, सुषमा गुगोरिया एवं अर्चना चौहान को प्रमाणपत्र प्रदाय किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आनंद विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज द्विवेदी ने योग साधकों से षट्कर्म के बारे में जानकारी दी तथा सूत्र नेति व जल नेति का प्रदर्शन कर उसके होने बाले लाभों के बारे में अवगत कराया। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नेहा पटेल ने जिले में योग की गतिविधियों को विस्तार देने की बात कही।

शिविर के दौरान डॉ जितेन्द्र पाठक, डॉ राजेन्द्र प्रजापति और संजय सिसोदिया ने योग साधकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को वीपी व शुगर नियंत्रित रखने के लिए सुझाव दिए।कार्यक्रम के अंत मे पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी घनश्याम सोनी, भारत स्वाभिमान प्रभारी आलोक दुबे और नीरज नौगरैया ने स्मृति चिन्ह के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को स्वामी रामदेव का चित्र और आचार्य बालकृष्ण द्वारा लिखित ज्ञानदर्शन पुस्तक भेंट की तथा खुशी पुरोहित ने अक्षत कुंकुम से तिलक और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक घनश्याम बरसैंया, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज वैस, हर्ष गोयल, सूरज ताम्रकार, अरविंद गुप्ता राघवेन्द्र कमरिया, मनीष शाक्य, नीतेश चौरसिया, प्रियंका अग्रवाल, साहिबा खान, मीनू वर्मा, आशिका प्रजापति, वर्षा प्रजापति, खुशबू प्रजापति, नीरज ठाकुर, हिमसागर अग्रवाल, दिव्य मोहन गुप्ता, सतीश पचौरी, भास्कर सोनी, सर्वेश सोनी, यश दुबे, विनय रायकवार, एडवोकेट वासुदेव श्रीवास्तव, रामप्रसाद पाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

अंत में जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति घनश्याम सोनी ने सभी अतिथियों और योग साधकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed