, ,

भीलवाड़ा। विधायक के भतीजे की लीज पर खनिज विभाग का शिकंजा

सरकारी भूमि पर अवैध खनन पकड़ा, 1.25 करोड़ रुपए का पंचनामा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।माण्डलगढ़, भीलवाड़ा-प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच बिजोलिया के ऊपरमाल खनन क्षेत्र में खनिज एवं राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध खनन का मामला पकड़ा है। विभागीय टीम ने आरोली-रसदपुरा क्षेत्र में संयुक्त जांच के…

2 minutes

Read Time

सरकारी भूमि पर अवैध खनन पकड़ा, 1.25 करोड़ रुपए का पंचनामा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।माण्डलगढ़, भीलवाड़ा-प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच बिजोलिया के ऊपरमाल खनन क्षेत्र में खनिज एवं राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध खनन का मामला पकड़ा है।

विभागीय टीम ने आरोली-रसदपुरा क्षेत्र में संयुक्त जांच के दौरान लीज क्षेत्र से बाहर खनन गतिविधियां संचालित पाए जाने पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए का पंचनामा बनाया है।जानकारी के अनुसार यह लीज मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के भतीजे जगदीश चंद्र खंडेलवाल के नाम बताई जा रही है। विभागीय जांच में सामने आया कि स्वीकृत लीज सीमा से बाहर सरकारी भूमि पर भी खनन कार्य किया गया। इसके बाद खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया।कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की लीज पर ही इतनी बड़ी कार्रवाई हो सकती है तो क्षेत्र में वर्षों से चल रहे अन्य अवैध खनन मामलों की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं की जा रही।बिजोलिया खनन क्षेत्र में अवैध खनन कोई नया मुद्दा नहीं है। नयानगर, सुखपुरा, खडीपुर, मोतीपुरा, आँट, चंपापुर, भाट खरला, सतकुड़िया, बहादुरजी का खेड़ा, राणाजी का गुढ़ा, नीमड़ी गुआ, काली घाटी, उदपुरिया और गोविंदपुरा सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी, बिलानाम और चारागाह भूमि पर बड़े पैमाने पर खनिज दोहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और खनिज विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।सूत्रों के अनुसार मई और जून माह के दौरान राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने करीब 20 मामलों में पंचनामे बनाए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला जारी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि विभागीय कार्रवाई में विधायक के भतीजे की लीज पर ही करोड़ों के अवैध खनन का मामला सामने आ सकता है, तो फिर अन्य शिकायत वाले क्षेत्रों में कितनी बड़ी अनियमितताएं छिपी हुई हैं?क्षेत्रवासियों ने पूरे बिजोलिया खनन क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने, अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed