, , ,

शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री श्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज मंगलवार को द्रवित हृदय के साथ ग्राम बीबीखेड़ी पहुंचकर दुःखद हादसे में काल कवलित हुए तीनों दिवंगतों के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए और भारी मन से उन्हें विदाई दी तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि सोमवार शाम सांवेर तहसील अंतर्गत चन्द्रावतीगंज…

1 minute

Read Time

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज मंगलवार को द्रवित हृदय के साथ ग्राम बीबीखेड़ी पहुंचकर दुःखद हादसे में काल कवलित हुए तीनों दिवंगतों के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए और भारी मन से उन्हें विदाई दी तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि सोमवार शाम सांवेर तहसील अंतर्गत चन्द्रावतीगंज के ग्राम हरियाखेड़ी में हुए दर्दनाक हादसे में 3 सदस्यों की मृत्यु हुई थी। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने शोक संतृप्त शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

प्रदेश के संवदेनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार तीनों दिवंगतों के परिवारों के लिए राहत स्वरूप 4-4 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं, प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने परमधाम में स्थान दें तथा इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें।

ग्राम हरियाखेड़ी में हुए दुःखद हादसे के उपरांत मंत्री श्री सिलावट ने आज सिविल हॉस्पिटल सांवेर में अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी घायलों के स्वास्थ्य और उपचार व्यवस्था के संबंध में चर्चा की तथा उनके लिए हर प्रकार की सुविधा एवं मदद सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed