पूर्वांचल पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व ब्लाक प्रमुख किया पत्रकारों का सम्मान।

IMG-20260721-WA0040

कप्तानगंज, कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली सभागार में मंगलवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन द्वारा पत्रकार सम्मान एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हाटा एवं कप्तानगंज तहसील के पत्रकारों को सम्मानित कर परिचय पत्र दिए गए।

सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा”पत्रकार जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के विकास की आधारशिला है। पत्रकार जनहित के मुद्दों को उठाकर लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु हैं,

इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।”मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने संगठन की एकजुटता की सराहना कर भविष्य में बड़े

आयोजन का आह्वान किया।नगर पंचायत मथौली चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं।जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है।

आगे जिले के सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास जारी रहेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे, प्रदेश सचिव प्रमोद गौड़, मंडल महासचिव सुमंत कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मद्धेशिया, तहसील प्रभारी महेश पासवान, नागेंद्र गोविन्द राव,दिपक गोविन्द राव सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

About The Author