शाहपुरा के मोडिया बड़ का बालाजी के मंदिर बीती रात चोरों की चोरी

IMG-20260822-WA0043

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/मोडिया बड़ का बालाजी मंदिर में रात्रि को चोरी हुई। पुजारी रामगोपाल धाकड़ ढाणी ने बताया कि रात्रि 20- 8- 26 को सेवा पूजा करके घर गया था। दिनांक 21-8- 26 शुक्रवार को सुबह करीब 4:30 बजे बालाजी मंदिर में आया तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति चोरी लूट की नीयत से मंदिर में अनाधिकृत प्रवेश कर मंदिर में रखे दान पात्र को

तोड़कर चुरा लिये तथा उनका ताला तोड़कर उसमें रखे नगद रुपए चुरा कर खाली दान पेटी को देवनारायण मंदिर के पास साइड में फेंक गए तथा साथ में तलवार को सड़क पर डाल गये। पास में स्थित देवनारायण मंदिर का भी ताला तोड़ा गया व अंदर प्रवेश करके कुछ सामान चुरा लिया तथा पास में स्थित पुजारी के कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त कर कमरे में रखे पुजारी के 3000 रुपये तथा 5

किलो घी तथा अन्य जरूरी सामान चुराकर ले गये तथा मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ पहुंचकर पुजारी द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दिलाई तथा सभी भक्तों ने लिखित में रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सोपी गई तथा पुलिस प्रशासन को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने तीन दिन में उचित

कार्रवाई कर चोरों को नहीं पकड़ा गया तो सैकड़ो भक्तगण तथा समस्त हिंदू संगठन सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।आश्वासन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन किया जा सकता है। आचार संहिता के उल्लंघन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं मे उपस्थित पुजारी रामगोपाल धाकड़ ढाणी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, एडवोकेट अक्षय रबारी, प्रॉपर्टी एसोशिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, कालूराम धाकड़, अशोक खाती, भंवरलाल मीणा, ओम प्रकाश सेन, राजेंद्र कुमार धाकड़, देवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा आदि कई भक्तगण उपस्थित रहे।

About The Author