, ,

चित्तौड़गढ़ में नव नियुक्त CHO का भव्य स्वागत, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। चित्तौड़गढ़-सामुदायिक स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक निजी होटल में नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त अधिकारियों का माल्यार्पण कर, कुमकुम तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। चित्तौड़गढ़-सामुदायिक स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक निजी होटल में नव नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त अधिकारियों का माल्यार्पण कर, कुमकुम तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सीएचओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत अब ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती से पीएचसी, सीएचसी, उपजिला अस्पताल और जिला अस्पतालों में ओपीडी का दबाव कम हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिला है।

नव पदस्थ सीएचओ के आगमन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा दूर-दराज के गांवों में बैठे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक डॉ. सी.पी. पटेल, जिला महासचिव सुनील गवारिया, हेमराज मीणा, जिला मंत्री शौकीन रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पानिया, सुनीता धाकड़, चिरंजीव रेगर, पूर्णिमा पलाडिया सहित सैकड़ों सीएचओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रईस मंसूरी ने किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed