कलेक्टर के निर्देश पर सब्जी व्यापारियों की बैठक, सख्त हिदायतें दी गईं।

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार मंगलवार को सब्जी व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे ने किया। इस दौरान एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, नगर पालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों को नियम-कायदे समझाए गए और सख्त निर्देश भी…

1 minute

Read Time

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार मंगलवार को सब्जी व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक का संचालन अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे ने किया। इस दौरान एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, नगर पालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों को नियम-कायदे समझाए गए और सख्त निर्देश भी दिए गए, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुबह 9 बजे के बाद कोई भी सब्जी व्यापारी मंडी के बाहर बैठकर व्यापार नहीं करेगा।

सभी व्यापारियों को निर्धारित समयसीमा में ही कारोबार करने की अनुमति होगी। इसके अलावा दिवाली से पहले सभी व्यापारियों को अपने-अपने लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाने होंगे। निर्धारित अवधि के बाद बिना लाइसेंस के कोई भी व्यापारी कारोबार नहीं कर सकेगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी थोक व्यापारी फुटकर का व्यापार नहीं करेगा।

यदि कोई व्यापारी ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसका सामान जब्त किया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed