नवरात्रि की नवमी के दिन प्रातः 5 बजे ग्राम भंवरा के माँ ईलाही माता मंदिर में हुई महाआरती,विधायक सहित हजारों भक्तों हुए शामिल।

IMG-20251001-WA0049

आष्टा । नवरात्रि पर्व के पर्व पर आज नवमी के दिन आष्टा विधानसभा के ग्राम भंवरा में ईलाही माता के दरबार मे प्रातः 5 बजे महाआरती सम्पन्न हुई ।

वर्षो से हर वर्ष नवरात्रि की नवमी पर माँ के दरबार मे प्रातः 5 बजे महाआरती होती है । जिसमे आष्टा सहित अन्य शहरों,ग्रामो से हजारों की संख्या में भक्त भंवरा पहुचते है एवं मातारानी के दर्शन,पूजन कर महाआरती में शामिल होते है ।

बता दे कि ग्राम भंवरा का मां इलाही माता मंदिर देश में दिव्याखंड ज्योति के नाम से प्रसिद्ध है। जहां पर कहीं वर्षों से दो अखंड ज्योति 24 घंटे जलती है।

जिसमें करंज के तेल का प्रयोग किया जाता है। मां इलाही माता के मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रहती है।

आज बुधवार को सुबह 5 बजे आष्टा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित हजारों श्रद्धालु ने मातारानी माँ ईलाही के दरबार मे पहुच कर मातारानी के चरणों मे नमन किया एवं महाआरती में शामिल हुए।

About The Author