तीन वर्ष से POCSO एक्ट में फरार स्थाई वारंटी को थाना अतरेटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी सेवड़ा अजय चानना के नेतृत्व में जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अतरेटा पुलिस ने
आज दिनांक 16.07.2026 को स्थाई वारंटी लाला उर्फ अमित यादव (पुत्र: प्रताप यादव, निवासी: बसई जीव, थाना: थरेट को गिरफ्तार किया।उक्त स्थाई वारंटी पिछले तीन वर्ष से POCSO (पॉक्सो) एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। थाना अतरेटा पुलिस टीम ने सतत प्रयासों और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया
, जिसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।*सराहनीय भूमिका:*उक्त त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल (HC 329) अशोक कौरव, आरक्षक प्रहलाद और आरक्षक संजय सहित हमराह पुलिस बल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।