प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार मिले।
आइए, हम सभी मिलकर ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ कोई बच्चा श्रम न करे और हर बच्चा विद्यालय जाए।
समाहरणालय, मधुबनी
दिनांक 12/06/2026 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता ने दिलायी बाल श्रम उन्मूलन की शपथ
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार” – जिलाधिकारी मधुबनी, 12 जून 2026 :
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय, मधुबनी परिसर में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई।
■ बाल श्रम का समर्थन नहीं करने एवं जागरूकता फैलाने का लिया संकल्पकार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ली कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन या उसे बढ़ावा नहीं देंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य नहीं कराया जाए।
सभी ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास पर बल इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानपूर्ण बचपन का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज में कोई भी बच्चा श्रम के लिए विवश न हो तथा प्रत्येक बच्चा विद्यालय जाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सके। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन को सामाजिक दायित्व बताते हुए इसके विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ पत्र भरकर किया संकल्प को सशक्त शपथ ग्रहण के उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ पत्र भरकर जमा किया तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सहायक निदेशक, एडीसी सौंपा सिम्पा ठाकुर,सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, सहायक आपदा पदाधिकारी , रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहें l *
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।















