अपराध (क्राइम ) इंदौर मध्यप्रदेश राजनीति

पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल के ऑफिस पर जाकर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी शाहरुख को पुलिस ने पकड़ लिया

अंधेर नगरी न्यूज इंदौर। संजय सोलंकी की रिपोर्ट।उज्जैन महाकाल सवारी पर थूकने के मामले में राजीनामा करने के लिए दी थी धमकी

दिनांक 20.12.2025 को थाना बाणगंगा क्षेत्र के पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल के ऑफिस पर ग्राम नजरपुर थाना घटिया जिला उज्जैन के शातिर बदमाश शाहरुख उर्फ जलील पिता सलीम उम्र 25 साल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की थी और मासूम जायसवाल को धमकाया था कि महाकाल सवारी में थूकने के प्रकरण मैं आरोपियों के खिलाफ यदि राजीनामा नहीं किया तो वह जान से खत्म कर देगा।

घटना के पश्चात पुलिस ने आरोपी शाहरुख और उसके साथी सौरभ, गोलू और विनोद के विरुद्ध अपराध कायम कर आरोपी गोलू सौरभ और विनोद को दिनांक 23.12.25 पकड़ लिया था ।

और आज आरोपी शाहरुख को भी बाणगंगा पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं है। जिसे पुलिस से बचने में गड्ढे में गिरने से पैर में चोट भी आई है। आरोपी शातिर बदमाश है जो पूर्व में उज्जैन और थाना बाणगंगा में लगभग आधा दर्जन अपराधों को अंजाम दे चुका है

About The Author