युवा दिवस पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों

को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न। दतिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वप्निल वानखड़े…

2 minutes

Read Time

को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

दतिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने की। बैठक के दौरान कलेक्टर वानखड़े ने कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं

सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक सूर्य नमस्कार केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने का माध्यम है, इसलिए इसकी प्रत्येक व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज के हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए प्रकाश व्यवस्था, योग मैट की समुचित व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, मंच सज्जा, बैनर, फ्लेक्स, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में यह भी बताया गया कि जिला प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अतिथि आगमन, प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर वानखड़े ने शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों के लिए उपयुक्त वेशभूषा निर्धारित करने के निर्देश दिए,

जिससे सभी प्रतिभागी सहज एवं सुरक्षित रूप से सूर्य नमस्कार कर सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि युवा दिवस का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा

कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक और जिले के लिए अनुकरणीय बनना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रृति अग्रवाल, लोकेन्द्र सिंह सरल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed