राजीव गांधी जयंती पर राजेन्द्र खत्री एवं देवेंद्र सिंह भिलाला ने दी श्रद्धांजलि,

IMG-20260820-WA0002

आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

पचोर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल जिला सचिव राजेन्द्र खत्री ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी जी के

व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।सेवा दल कॉग्रेस जिला सचिव राजेन्द्र खत्री एवं जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस देवेंद्र सिंह भिलाला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल के दौरान

भारत को आधुनिकता और नई तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और आधुनिक तकनीक, संचार व्यवस्था तथा कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के प्रयासों से देश में संचार क्रांति को गति मिली। उन्होंने युवाओं को आधुनिक शिक्षा एवं

तकनीकी ज्ञान से जोड़ने तथा भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उनका मानना था कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य को नई दिशा दे सकती है।राजेन्द्र खत्री ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश के विकास और

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, युवाओं की भागीदारी और तकनीकी प्रगति को लेकर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस देवेंद्र सिंह भिलाला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। विशेष रूप से युवाओं के l

About The Author