, , ,

राजगढ़। फर्टिलाइजर कंपनियों को डीएपी यूरिया के साथ अन्य पोषक तत्वों को भी उपलब्ध कराएं

कलेक्‍टर ने कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से किया चर्चा राजगढ़ 23 सितम्‍बर, 2025 कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभागार में मध्‍यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन भी उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि फर्टिलाइजर…

1 minute

Read Time

कलेक्‍टर ने कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से किया चर्चा

राजगढ़ 23 सितम्‍बर, 2025 कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभागार में मध्‍यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन भी उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि फर्टिलाइजर कम्‍पनियों द्वारा डीएपी और यूरिया के साथ दिए जा रहे अन्‍य उत्‍पाद जो खेती के लिए फायदेमंद है, इसके लिए किसानों को कृषि विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएं एवं व्‍यापारियों को उर्वरक के साथ अन्‍य माइक्रो न्यूट्रानश जैसे सल्‍फर, जिंक, बोरोन एवं नेनो डीएपी, नेनो यूरिया को विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए।

कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने शासन के नियमानुसार उक्‍त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी दुकानदारों से कहा कि किसी भी जगह से ओवर रेट की शिकायत न आए। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानदार किसानों को नेनो यूरिया की ओर जागरूक करें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed