, , ,

राजगढ़। भीषण गर्मी में किसानों के बीच पहुंचे राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल

44 डिग्री तापमान में खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026 प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच अन्नदाताओं के बीच पहुंचे। उन्‍होंने क्षेत्र के विभिन्न खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा…

1 minute

Read Time

44 डिग्री तापमान में खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026

प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच अन्नदाताओं के बीच पहुंचे। उन्‍होंने क्षेत्र के विभिन्न खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि किसान हित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने विगनोदीपूरा स्थित भल्ला वेयर हाउस, ग्राम भैंसवामाता स्थित माँ बिजासन वेयर हाउस और ग्राम संडावता स्थित रामपुरिया वेयर हाउस के खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता और किसानों के बैठने व पानी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।साथ ही निरीक्षण के दौरान राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने वहां उपस्थित किसान भाइयों से आत्मीय संवाद किया।

उन्होंने कतार में खड़े किसानों से पूछा “कोई समस्या तो नहीं आ रही?” किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिन्हें राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के कड़े निर्देश दिए। राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है।

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर स्लॉट बुकिंग, सुचारू तौल और पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर छाया और शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था भी हो।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed