, ,

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों के सर्वेक्षणकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर, 07 जुलाई 2026 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, शाजापुर में सर्वेक्षणकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर द्वारा जानकारी दी गई कि शाजापुर जिले में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों के सर्वेक्षण का कार्य…

1 minute

Read Time

शाजापुर, 07 जुलाई 2026

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, शाजापुर में सर्वेक्षणकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर द्वारा जानकारी दी गई कि शाजापुर जिले में विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जातियों के सर्वेक्षण का कार्य कुल 20 सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी सर्वेक्षणकर्ताओं से निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया।

बैठक में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा जिले में संचालित सर्वेक्षण कार्य की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में संपन्न किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों का सही एवं पूर्ण विवरण शासन तक पहुँचाया जा सके।

बैठक में सर्वेक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही सभी सर्वेक्षणकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि शेष सर्वे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र पूर्ण करते हुए निर्धारित समय पर प्रमाण-पत्र एवं सर्वे बुक जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विकासखंड स्तर पर सर्वेक्षण कार्य के समन्वय एवं मार्गदर्शन के लिए विकासखंड शाजापुर में श्री बसंत रावत (मो. 9755652406), विकासखंड शुजालपुर में श्रीमती सीमा बैंडवाल (मो. 9425429397), विकासखंड कालापीपल में श्री धनसिंह धनगर (मो. 9425327244) तथा विकासखंड मोहन बड़ोदिया में श्री मुकेश सोलंकी (मो. 9425300526) को विकासखंड समन्वयक के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

बैठक में जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक एवं जिले के समस्त सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed