रॉयल हाईट्स जीरापुर के दो खिलाड़ियों का स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयन वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई शुभकामनाएं जीरापुर/ पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट) जीरापुर रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के दो होनहार छात्रों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिले एवं संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को…

2 minutes

Read Time

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयन

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई शुभकामनाएं

जीरापुर/

पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट)

जीरापुर रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के दो होनहार छात्रों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जिले एवं संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी करणसिंह भिलाला,जिला क्रीड़ा

अधिकारी महेंद्रसिंह परमार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संभागीय अधिकारी शर्मिला डाबर,विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामबाबू पाटीदार, संकुल प्राचार्य देवेंद्र शर्मा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जीरापुर के प्राचार्य विनोद चौधरी,संदीपनी विद्यालय के व्यायाम निर्देशक मोहम्मद अतीक खान इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

और विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की। वॉलीबॉल और कबड्डी में मिला राज्य स्तर पर मौका रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर के कक्षा 12वीं के छात्र निलेश राठौर का लगातार तीसरी बार शालेय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

वे दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को गाडरवारा में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की टीम से भाग लेंगे। वहीं कक्षा 12 वीं के ही छात्र शुभम दांगी का चयन शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो 07 अक्टूबर 25 को भिंड जिले में आयोजित होगी। विद्यालय परिवार में खुशी की लहर इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

संस्था संचालक रणधीर सिंह चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा की हमारे विद्यालय के छात्रों ने लगातार मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह, प्राचार्य शैलेन्द्र जोशी, खेल शिक्षक अरविंद बंसल, सोनू राठौर सहित समस्त स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed