,

दतिया। एसडीएम ने किया गेंहू उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा।

दतिया 15 अप्रैल 2026/ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के गेंहूॅ का उपार्जन शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल एवं बोनस 40 रूपये की दर पर प्रारंभ हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया लोकेन्द्र सरल ने आज गेंहू उपार्जन केंद्र गोंधारी-कुरथरा (तिवारी वेयरहाउस, कुरथरा)…

1 minute

Read Time

दतिया 15 अप्रैल 2026/ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के गेंहूॅ का उपार्जन शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति क्विंटल एवं बोनस 40 रूपये की दर पर प्रारंभ हो गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया लोकेन्द्र सरल ने आज गेंहू उपार्जन केंद्र गोंधारी-कुरथरा (तिवारी वेयरहाउस, कुरथरा) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे छाया, पेयजल एवं तुलाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ तौल कांटे की जांच की तथा मौके पर मौजूद किसान रामकिशोर निवासी बरगाय की गेंहू तुलाई की जांच कर उसकी पुष्टि की। उन्होंने किसान के मोबाइल पर प्राप्त मैसेज का भी सत्यापन किया जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को निर्देश दिए गए कि किसानों की तुलाई के तुरंत बाद ऑनलाइन रसीद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed