शाजापुर की दोस्ती बनी मिसाल

IMG-20260513-WA0000

हज पर रवाना होने से पहले दोस्त से मिलने बाइक से मुंबई पहुंचे साथीशाजापुर। सच्ची दोस्ती की अनोखी मिसाल पेश करते हुए शाजापुर के शानू पठान और राजिख पठान अपने दोस्त सोहेल शेख से मिलने बाइक से मुंबई पहुंचे।

सोहेल शेख हज यात्रा पर रवाना होने वाले हैं, लेकिन किसी कारणवश शाजापुर में उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी।

अपने दोस्त से मिलने और उसे हज यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए दोनों साथियों ने बाइक से लंबा सफर तय कर मुंबई पहुंचकर दोस्ती का फर्ज निभाया।

इस खास मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती दूरियों और मुश्किलों की मोहताज नहीं होती।

About The Author