श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर भरड़ से छापीहेड़ा तक गोपचौहान जी महाराज (जूना खेड़ा) भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गयी।
श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर भरड़ से छापीहेड़ा तक गोपचौहान जी महाराज (जूना खेड़ा) भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गयी।
गूंजे नाग महाराज के जयकारे
शाजापुर – ग्राम भरड़क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। आज दिनांक 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 08:30 बजे से एक भव्य और विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह विशाल निशान यात्रा
श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर (भरड़) से आरंभ होकर गाजे-बाजे और पूरी धार्मिक आस्था के साथ गोपचौहान जी महाराज (जूना खेड़ा) छापीहेड़ा तक निकाली जा रही है. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान थामे और नाग महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।
इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है, और “नाग महाराज जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे” की मंगल कामना के साथ यह यात्रा अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है.