श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा

file_00000000505c82118d9b6a3b14ff1d6b

20 अगस्त से 10 सितम्बर तक संत शिरोमणि रविदासजी की 650 वीं जन्म जयंती पर

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” 20 अगस्त 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में निर्धारित मार्ग पर कलश रथ यात्रा आयोजित की जायेगी। यात्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद, विधायकगण, नगर पालिका/नगर परिषद, जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य सम्मानीय जनों एवं यात्रा दल के सदस्य जनसमुदाय सहित

उपस्थित होंगे।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के समुचित संचालन, विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं।कलेक्टर सुश्री बाफना ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यात्रा के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

साथ ही सम्पूर्ण समरसता-यात्रा की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत शाजापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी रहेंगी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

About The Author