थाना दुरसड़ा पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण—दिनांक 19.08.2026 को फरियादी जीतू पाल निवासी ग्राम कुआखेड़ा ने थाना दुरसड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता कोमल पाल उम्र 56 वर्ष को गांव का विनय समाधिया दिनांक 18.08.2026 की शाम पार्टी करने के बहाने अपने घर ले गया था। अगले दिन विनय के घर के
कमरे में कोमल पाल घायल एवं अचेत अवस्था में मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। रिपोर्ट पर आरोपी विनय समाधिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 111/26, धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
—घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी दुरसड़ा उनि सविता शर्मा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनय पुत्र जगदीश समाधिया उम्र 41 वर्ष निवासी कुआखेड़ा, हाल निवासी
होलीपुरा दतिया को असनई रोड रामलला मंदिर के पास दतिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सराहनीय भूमिका—उनि सविता शर्मा थाना प्रभारी
दुरसड़ा, सउनि सुरेन्द्र गोंड, प्र.आर. 59 जितेन्द्र सिंह, प्र.आर. 661 रामसिया प्रजापति, आर. 3825 राजेश बघेल, आर. 437 सूरज यादव, आर. 831 अनिल कुमार एवं आर. 720 रामखिलोना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।