दतिया। पीजी कॉलेज दतिया के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया तंबाकू निषेध एवं सुगम्य भारत का संदेश।

IMG-20260601-WA0016

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरण करते हुए जागरूकता संदेश दिए।

रैली के उपरांत महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को तंबाकू एवं मद्यपान से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में भाषण, रंगोली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. के.एस. ददरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन मगरैया ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती दीपिका दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. एस.के. पाण्डेय, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. रतिका रस्तोगी, डॉ. विनोद, डॉ. सौरभ आँचल, डॉ. प्रकाश, डॉ. मनी त्यागी, डॉ. खुशबू, डॉ. राखी शर्मा, डॉ. ज्योति जायसवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहयोग दिनेश भोई ने प्रदान किया।

About The Author