79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

।दतिया। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 79वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन शनिवार को होमगार्ड परेड ग्राउंड, दिनारा रोड दतिया में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, होमगार्ड जवानों, एसडीईआरएफ टीम, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों…

2 minutes

Read Time

।दतिया। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 79वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन शनिवार को होमगार्ड परेड ग्राउंड, दिनारा रोड दतिया में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, होमगार्ड जवानों, एसडीईआरएफ टीम, सिविल डिफेन्स वालंटियर्स तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए, परेड निरीक्षण एवं मार्च-पास्ट, समारोह की शुरुआत होमगार्ड जवानों की सुसज्जित परेड से हुई, जिसमें कलेक्टर वानखड़े ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड का कमांड प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह बघेल द्वारा संभाला गया। मार्च-पास्ट के समय परेड दलों की अनुशासन और ताल-मेल की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय नेतृत्व के संदेशों का वाचन, स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री भारत सरकार, डायरेक्टर जनरल अग्निशमन नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक तथा एडीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के संदेशों का विधिवत वाचन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर वानखड़े एवं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।होमगार्ड मुख्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि के चेक प्रदान किए गए।

साथ ही जिले में साहसिक, उत्कृष्ट तथा प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसडीईआरएफ उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन,समारोह के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एसडीईआरएफ द्वारा लगाई गई उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र, कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड, एसडीईआरएफ, आपदा मित्र तथा सिविल डिफेन्स वालंटियर्स द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, विशेषकर रस्साकशी, आयोजित की गईं।

होमगार्ड परिवारजनों द्वारा प्रस्तुत संगीत गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी रोचक बना दिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति, समारोह में प्रशासनिक अधिकारी हॉमगार्ड शिवराज सिंह वघेल, पीसी हरीशचंद्र राजपूत, एएसआई जगमोहन पंडा, एएसआई धर्मेंद्र आर्य, संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान, एसडीईआरएफ स्टाफ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट का आभार,कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, जवानों और प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed